ePaper

एयर एशिया विमान हादसा : ब्लैक बॉक्स का हिस्सा बरामद, पानी में गिरने पर हुआ था विस्फोट

Updated at : 13 Jan 2015 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
एयर एशिया विमान हादसा :  ब्लैक बॉक्स का हिस्सा बरामद, पानी में गिरने पर हुआ था विस्फोट

जकार्ता..सिंगापुर: एयर एशिया के विमान के जावा सागर में पानी में गिरने पर दवाब (प्रेशर) में तेजी से बदलाव होने के चलते विस्फोट हुआ था.वहीं गोताखोरों ने इसके ‘ब्लैक बॉक्स’ के हिस्से को आज बरामद कर लिया. दो हफ्ते पहले इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर इसमें सवार सभी 162 लोग मारे गए थे. […]

विज्ञापन

जकार्ता..सिंगापुर: एयर एशिया के विमान के जावा सागर में पानी में गिरने पर दवाब (प्रेशर) में तेजी से बदलाव होने के चलते विस्फोट हुआ था.वहीं गोताखोरों ने इसके ‘ब्लैक बॉक्स’ के हिस्से को आज बरामद कर लिया. दो हफ्ते पहले इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर इसमें सवार सभी 162 लोग मारे गए थे.

‘फ्लाइट डेटा रिकार्डर’ को आज जावा सागर से बरामद कर लिया, जिसे 28 दिसंबर की दुर्घटना की गुत्थी को सुलझाने में एक संभावित सफलता माना जा रहा है. इसे एयरबस ए 320..200 के डैने के मलबे के नीचे पाया गया. ‘ब्लैक बॉक्स’ के दो हिस्सों में एक ‘कॉकपिट वॉयस रिकार्डर’ का भी पता फ्लाइट डेटा रिकार्डर से 20 मीटर की दूरी पर चला है लेकिन इसे अभी तक बरामद नहीं किया गया है.
तलाश एवं राहत एजेंसी के समन्वयक एसबी सुप्रीयादि ने दुर्घटना के बारे में नाटकीय ब्योरा देते हुए कहा कि अब तक बरामद मलबे के शुरुआती विश्लेषणांे से संकेत मिलता है कि पानी में गिरने पर दवाब में तेजी से बदलाव आने के चलते विमान में विस्फोट हुआ.‘‘इसमें दवाब के चलते विस्फोट हुआ.’’ उन्होंने मौके से नजदीकी स्थान पांगकलां बुन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘दवाब के चलते इसमें विस्फोट हुआ था.’’ केबिन पर दवाब का असर पडा और इससे पहले कि उसे समायोजित किया जाता तब तक इसमें विस्फोट हो गया.इस विस्फोट को इलाके में सुना गया.विमान का बायां हिस्सा नष्ट हुआ नजर आ रहा है.
सुप्रीयादी ने कहा कि इलाके के मछुआरों ने विस्फोट की आवाज सुनी और पानी के उपर धुआं उठता देखा, इससे भी इस संभावना को बल मिलता है.उन्होंने सीएनएन से कहा कि वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे क्योंकि विमान के पिछले हिस्से के कई टुकडे हुए थे और एक फ्लाइट डेटा रिकार्डर एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक चला गया था.
इससे पहले, इंडोनेशिया की खोज एवं बचाव एजेंसी बसरनास के प्रमुख बमबांग सोएलिसत्यो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के प्रमुख से स्थानीय समयानुसार सुबह 7:11 बजे सूचना मिली कि ब्लैक बॉक्स के एक हिस्से यानि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) को बरामद कर लिया गया है.’’ उन्होंने बताया, ‘‘हमें जो मिला और बरामद हुआ वो एफडीआर है.’’ हालांकि, मीडिया में आई कुछ खबरों में कहा गया है कि विस्फोट के सिद्धांत के समर्थन में कोई डेटा नहीं मिला है. बहरहाल, दो हफ्ते के तलाश अभियान के बावजूद अब तक सिर्फ 48 शव बरामद किए गए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola