पाक वायुसेना का लडाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2013 11:37 AM

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी वायु सेना का एक लड़ाकू विमान आज देश के पूर्वी हिस्से में नियमित संचालन प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनागस्त हो गया. पाक वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘एक एफ-7पी लड़ाकू विमान नियमित संचालन प्रशिक्षण मिशन के दौरान पंजाब के मियांवाली जिले के इसा खेल कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.’’ […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी वायु सेना का एक लड़ाकू विमान आज देश के पूर्वी हिस्से में नियमित संचालन प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनागस्त हो गया. पाक वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘एक एफ-7पी लड़ाकू विमान नियमित संचालन प्रशिक्षण मिशन के दौरान पंजाब के मियांवाली जिले के इसा खेल कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.’’

बयान में कहा गया है कि पायलट सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर आ गया था और दुर्घटनास्थल पर जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.दुर्घटना के कारणों की तत्काल जानकारी नहीं हो पाई है. वायुसेना मुख्यालय ने एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola