भेदभाव के शिकार हैं पाक हिन्दूःहिन्दू समूह

Updated at :16 Jul 2013 1:54 PM
विज्ञापन
भेदभाव के शिकार हैं पाक हिन्दूःहिन्दू समूह

कराची: नवगठित हिन्दू संगठन ने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दूओं को समान नागरिक नहीं माना जाता है बल्कि वे ‘धार्मिक भेदभाव’ के शिकार हैं. संगठन ने देश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की जांच करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की. ऑल हिन्दू राइट्स फोरम (एएचआरएफ) के अध्यक्ष मोहन […]

विज्ञापन

कराची: नवगठित हिन्दू संगठन ने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दूओं को समान नागरिक नहीं माना जाता है बल्कि वे ‘धार्मिक भेदभाव’ के शिकार हैं. संगठन ने देश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की जांच करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की.

ऑल हिन्दू राइट्स फोरम (एएचआरएफ) के अध्यक्ष मोहन मनजीयानी ने कहा कि अपने खिलाफ लगातार हो रहे अन्याय और भेदभाव के कारण हिन्दू समुदाय, विशेष तौर पर महिलाएं इस देश में असुरक्षित महसूस करती हैं. इस नए संगठन का गठन पाकिस्तान के सबसे बड़े अल्संख्यक समुदाय हिन्दुओं को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लक्ष्य के साथ किया गया है. इसका गठन शुक्रवार को कराची में हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola