सउदी में वीजा मियाद से अधिक रुकने पर कार्रवाई

दुबई : सउदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि इस देश से बाहर जाने संबंधी आपात प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद तय मियाद से अधिक समय तक यहां रुकने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. दूतावास ने एक बयान में कहा, वीजा के मुताबिक तय मियाद से अधिक […]
दुबई : सउदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि इस देश से बाहर जाने संबंधी आपात प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद तय मियाद से अधिक समय तक यहां रुकने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
दूतावास ने एक बयान में कहा, वीजा के मुताबिक तय मियाद से अधिक समय तक सउदी अरब में रुकने वाले पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. ऐसे लोगों के खिलाफ जेल, जुर्माना और दोबारा प्रवेश पर रोक के साथ स्वदेश भेजने की कार्रवाई हो सकती है.
बयान में कहा गया है, दूतावास तय मियाद से अधिक समय तक रुकने वाले भारतीय नागरिकों से आग्रह करता है कि सउदी सरकार की ओर से 3 जुलाई, 2013 तक के अतिरिक्त समय का ऐलान किए जाने के जरिए मुहैया कराई छूट का लाभ में लेने में विलंब की कोई भी स्थिति पैदा करने से बचें. भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे आपात प्रमाण पत्र को जारी किए जाने की तिथि पर ही उसे प्राप्त करें.
सउदी अरब में निताकत कानून के कारण बड़े पैमाने पर भारतीय नागरिकों के बेरोजगार होने की आशंका है. इसी डर से वे स्वदेश लौट रहे हैं. इस कानून के मुताबिक किसी भी कंपनी में हर 10 प्रवासी कामगारों में एक सउदी के नागरिकों को शामिल करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










