काले रंग के बैग में भरकर समुद्र में फेंका गया था ओसामा का शव

वाशिंगटन: अलकायदा के सबसे बड़े आतंकी ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद उसकी लाश को समुद्र में डुबा दिया गया. लेकिन ओसामा के शव को डुबाने में बहुत सावधानी बरती गयी है. ओसामा को दफनाने की पूरी कहानी काखुलासा सीआईए के पूर्व निदेशक और पूर्व रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने किया है. ओसामा […]
वाशिंगटन: अलकायदा के सबसे बड़े आतंकी ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद उसकी लाश को समुद्र में डुबा दिया गया. लेकिन ओसामा के शव को डुबाने में बहुत सावधानी बरती गयी है. ओसामा को दफनाने की पूरी कहानी काखुलासा सीआईए के पूर्व निदेशक और पूर्व रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने किया है.
ओसामा बिन लादेन के एटबाबाद में अमेरिकी विशेष बलों द्वारा मारे जाने के बाद उसके शव को जिस काले बैग में रखकर डुबाया गया उसके भीतर 300 पाउंड वजन की लोहे की जंजीरे भी यह सुनिश्चित करने के लिये रखी गयी कि वह डूब जाय. दुनिया के सबसे वांछित आतंकी ओसामा को गोली मारे जाने के बाद तयशुदा तरीके से उसके शव को समुंदर में दफनाने के लिए विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसल तक ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










