विमान हादसों के बाद नाम बदलने की तैयारी कर रहा है मलेशिया एयरलाइंस

Published at :28 Jul 2014 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
विमान हादसों के बाद नाम बदलने की तैयारी कर रहा है मलेशिया एयरलाइंस

क्वालालंपुर-लंदन: मलेशियाई विमान में हुए दो हादसो ने इस एयरलाइंस की निगेटिव इमेज बना दी है. इसे लेकर एयरलाइंस ने भी अपनी चिंता जाहिर कर दी है. मलेशिया एयलाइंस का ताजा फैसला इस ओर इशारा करता है कि अपनी निगेटिव इमेज को लेकर एयरलाइंस काफी परेशान है. दो बडे विमान हादसों के बाद मलेशिया एयरलाइंस […]

विज्ञापन

क्वालालंपुर-लंदन: मलेशियाई विमान में हुए दो हादसो ने इस एयरलाइंस की निगेटिव इमेज बना दी है. इसे लेकर एयरलाइंस ने भी अपनी चिंता जाहिर कर दी है. मलेशिया एयलाइंस का ताजा फैसला इस ओर इशारा करता है कि अपनी निगेटिव इमेज को लेकर एयरलाइंस काफी परेशान है. दो बडे विमान हादसों के बाद मलेशिया एयरलाइंस अपना नाम बदलने पर विचार कर रही है. मीडिया के रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा विमानन कंपनी अपनी खोई प्रतिष्ठा को वापस पाने के लिए मार्गों का पुनर्गठन भी करेगी.

मलेशिया की प्रमुख विमानन कंपनी में बहुलांश हिस्सेदारी सरकार के पास है. विमानन कंपनी ने न केवल अपना नाम बदलने की तैयारी की है, बल्कि दो बडे हादसों के बाद वह नए निवेशकों की तलाश में भी है. इन दो विमान दुर्घटनाओं में 537 लोग मारे गए थे. मार्च में एमएच370 क्वालालंपुर से बीजिंग जा रहा विमान लापता हो गया. इसमें 239 लोग सवार थे. आज तक इस विमान का पता नहीं चल सका है. इसके बाद इसी महीने कंपनी का बोइंग 777 एम्सटर्डम से क्वालालंपुर जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 298 लोग मारे गए. अब एयलाइंस का नाम बदलकर एयलाइंस अपनी ईमेज बदलने की पूरी कोशिश करने की योजना बना रहा है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola