मलाला यूसुफजई को लिबर्टी मेडल

Updated at : 01 Jul 2014 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
मलाला यूसुफजई को लिबर्टी मेडल

फिलाडेल्फिया : पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने के कारण में तालिबानी हमले की शिकार हुई मलाला यूसुफजई को फिलाडेल्फिया के नेशनल कांस्टीट्यूशन सेन्टर में लिबर्टी मेडल दिया गया. मलाला सिर्फ 15 साल की थी जब अक्तूबर 2012 में पाकिस्तान के मिनगोरा क्षेत्र में स्कूल से वापस लौटने के दौरान तालिबान ने उसके […]

विज्ञापन

फिलाडेल्फिया : पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने के कारण में तालिबानी हमले की शिकार हुई मलाला यूसुफजई को फिलाडेल्फिया के नेशनल कांस्टीट्यूशन सेन्टर में लिबर्टी मेडल दिया गया.

मलाला सिर्फ 15 साल की थी जब अक्तूबर 2012 में पाकिस्तान के मिनगोरा क्षेत्र में स्कूल से वापस लौटने के दौरान तालिबान ने उसके सिर में गोली मार दी थी. उसने लड़कियों के लिए शिक्षा की वकालत करते हुए बीबीसी के लिए एक लेख लिखा था तालिबानी शासन में जीवन उसी से नाराज होकर इस चरमपंथी मुस्लिम समूह ने उसपर हमला किया.

सत्रह साल की मलाला ने कल कहा, लिबर्टी मेडल पाना मेरे लिए गौरव की बात है. उसने कहा, दुनिया में शिक्षा पाने के लिए संघर्ष कर रहे सभी बच्चों की ओर से मैं यह सम्मान ग्रहण करती हूं. यह पुरस्कार 1989 से प्रतिवर्ष दिया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola