चीन में खदान दुर्घटना में एक खनिक की मौत

Updated at : 03 Jun 2014 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में खदान दुर्घटना में एक खनिक की मौत

बीजिंग : चीन में हेबेई प्रांत की एक कोयला खदान में पानी भर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और पांच अन्य खनिक वहां फंसे हुए हैं. स्थानीय अधिकारियों ने आज बताया कि दुर्घटना शिंगताई शहर स्थित शियांदेवांग कोयला खदान में कल रात साढे सात बजे उस समय हुई जब वहां 14 […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन में हेबेई प्रांत की एक कोयला खदान में पानी भर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और पांच अन्य खनिक वहां फंसे हुए हैं. स्थानीय अधिकारियों ने आज बताया कि दुर्घटना शिंगताई शहर स्थित शियांदेवांग कोयला खदान में कल रात साढे सात बजे उस समय हुई जब वहां 14 खनिक काम कर रहे थे.

सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग बचने में सफल रहे लेकिन पांच अन्य अब भी फंसे हुए हैं. बचाव कार्य जारी है. दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola