यूक्रेन की सीमा से रुसी सैन्य बलों की वापसी के संकेत : अमेरिका

Published at :22 May 2014 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
यूक्रेन की सीमा से रुसी सैन्य बलों की वापसी के संकेत : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन की सीमा से रुसी सैनिकों की वापसी की गतिविधियों के संकेत मिले हैं. हालांकि, उसने यह भी कहा कि रुसी सैनिकों की वापसी के बारे में कोई राय बनाना जल्दबाजी होगा. रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सीमा से अपने सैनिकों की वापसी का वादा […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन की सीमा से रुसी सैनिकों की वापसी की गतिविधियों के संकेत मिले हैं. हालांकि, उसने यह भी कहा कि रुसी सैनिकों की वापसी के बारे में कोई राय बनाना जल्दबाजी होगा. रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सीमा से अपने सैनिकों की वापसी का वादा किया था.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने बताया, मैं आपको इस बात की सूचना दे सकता हूं कि हमने सीमा पर ऐसे संकेत देखे हैं लेकिन सीमा से मिल रहे संकेत सैनिकों की वापसी के ही हैं, इस निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा.

उन्होंने कहा, यदि यह सैनिकों की वापसी की शुरुआत है तो हम ऐसे प्रयास का स्वागत करते हैं. लेकिन इससे एक चेतावनी भी जुडी है क्योंकि हमने पहले भी इस तरह की गतिविधियां देखी थीं जिसमें एक बटालियन वापसी कर रही थी और नई बटालियन आ रही थी. हालांकि अब भी यूक्रेन की सीमा पर आपको बडी संख्या में रुसी बलों की मौजूदगी दिख जाएगी. रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को यूक्रेन की सीमा से अपने सैनिकों की वापसी के आदेश दिए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola