पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप, कहा- राजभवन के साथ सहयोग नहीं कर रही है
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Apr 2020 2:09 PM
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राजभवन के साथ सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है.
अजय कुमार
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राजभवन के साथ सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है. सोमवार सुबह उन्होंने एक ट्वीट किया है. इसमें सुश्री बनर्जी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री को तत्काल राजभवन के साथ लॉक डाउन को समाप्त कर तालमेल बनाकर काम करना शुरू कर देना चाहिए.
अपने ट्वीट में राज्यपाल ने लिखा, “मैं ममता बनर्जी से राजभवन के साथ लॉक डाउन को समाप्त करने का आग्रह करता हूं. राज्य के हित में कोरोनावायरस से मुकाबले के लिए एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को जो चेतावनियां दी है उस पर सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. अधिकारियों की भी जिम्मेवारी तय होनी चाहिए और सामाजिक तथा मजहबी कार्यक्रमों को इजाजत दिए जाने को लेकर जवाब तलब करने की जरूरत है.”
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कई बार आरोप लगाते रहे हैं कि राज्य सरकार हालात के बारे में उन्हें अवगत नहीं कराती है. एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि राज्य के जिन अधिकारियों ने लॉकडाउन के बावजूद इसके प्रावधानों में छूट दी उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. अब एक बार फिर उन्होंने इसी तरह की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










