ePaper

बीरभूम के दुबराजपुर में मिला BJP कार्यकर्ता का शव, सड़क पर हंगामा, इलाके में तनाव, TMC पर लगे आरोप

Updated at : 06 Apr 2021 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
बीरभूम के दुबराजपुर में मिला BJP कार्यकर्ता का शव, सड़क पर हंगामा, इलाके में तनाव, TMC पर लगे आरोप

Bengal Election Violence Latest Update: बंगाल चुनाव के तीसरे फेज की वोटिंग मंगलवार को तीन जिलों की 31 सीटों पर जारी है. वोटिंग के दौरान हिंसा की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. इसी बीच बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के लोबा से बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. लोबा के फकीरबेरा गांव के बूथ नंबर 250 निवासी पतिहार डोम का शव मंगलवार की सुबह मिला.

विज्ञापन

Bengal Election Violence Latest Update: बंगाल चुनाव के तीसरे फेज की वोटिंग मंगलवार को तीन जिलों की 31 सीटों पर जारी है. वोटिंग के दौरान हिंसा की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. इसी बीच बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के लोबा से बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. लोबा के फकीरबेरा गांव के बूथ नंबर 250 निवासी पतिहार डोम का शव मंगलवार की सुबह मिला.

Also Read: Bengal Chunav 2021: तीसरे चरण के चुनाव से पहले हुगली में हिंसा, गोघाट में BJP समर्थक महिला की हत्या, TMC पर आरोप
बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिलने से हड़कंप

बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव देखा जा रहा है. बीजेपी कार्यकर्ताओं में घटना पर नाराजगी देखी जा रही है. शव मिलने की खबर मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर पहुंचे. मृतक के परिजनों ने घटना के पीछे तृणमूल समर्थित बदमाशों का हाथ बताया है. बीजेपी ने भी शव बरामदगी के मामले में टीएमसी पर आरोप लगाए हैं. शव की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची. शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस इलाके में पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करने में जुटी है.

घटना से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के विरोध में लोगों और बीजेपी समर्थकों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. नाराज लोगों ने जल्द ही घटना के पीछे शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोमवार की देर शाम एक अज्ञात कॉल पतिहार को आया. उसके बाद मृतक घर से बाहर निकल गया. रात में घर नहीं आने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई तो उसका शव एक तालाब में तैरता मिला. परिजनों का आरोप है कि पतिहार बीजेपी के एक्टिव मेंबर थे. इस बार दुबराजपुर विधानसभा चुनाव में काफी सक्रिय थे. इसी के चलते टीएमसी समर्थकों ने उनकी हत्या कर दी है.

Also Read: बंगाल चुनाव 2021 Live Phase 3 Voting: तीसरे चरण में TMC VS ‍BJP, सिलीगुड़ी में दुकान से जिंदा बम बरामद, पांच गिरफ्तार
शव बरामदगी पर बीजेपी-टीएमसी आमने-सामने

पुलिस के मुताबिक शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले को लेकर तहकीकात शुरू कर दी गई है. अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. दूसरी तरफ तृणमूल के जिला नेता अनुव्रत मंडल ने बीजेपी के आरोपों को खारिज कर दिया है. जबकि, दुबराजपुर के बीजेपी कैंडिडेट अनूप साहा ने भी घटना को लेकर आक्रोश जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola