ePaper

पूर्वी मेदिनीपुर के एगरा में अमित शाह ने इस तरह से लोगों को लुभाया, पढ़ें भाषण की 10 बड़ी बातें

Updated at : 21 Mar 2021 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी मेदिनीपुर के एगरा में अमित शाह ने इस तरह से लोगों को लुभाया, पढ़ें भाषण की 10 बड़ी बातें

बंगाल चुनाव 2021 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का धुआंधार प्रचार जारी है. पूर्वी मेदिनीपुर के एगरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कई लोकलुभावन वायदे किये. सरकारी नौकरी में महिलाओं को आरक्षण के अलावा सरकारी नौकरी करने वालों को सातवें वेतन आयोग का लाभ और शिक्षकों के वेतनमान में वृद्धि का भी अमित शाह ने वादा किया. अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें इस प्रकार हैं:

विज्ञापन

एगरा : बंगाल चुनाव 2021 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का धुआंधार प्रचार जारी है. पूर्वी मेदिनीपुर के एगरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कई लोकलुभावन वायदे किये. सरकारी नौकरी में महिलाओं को आरक्षण के अलावा सरकारी नौकरी करने वालों को सातवें वेतन आयोग का लाभ और शिक्षकों के वेतनमान में वृद्धि का भी अमित शाह ने वादा किया. अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें इस प्रकार हैं:

1. बंद होगी घुसपैठ

अमित शाह ने कहा कि पहले भी घुसपैठ हो रही थी, आज भी घुसपैठ हो रही है. घुसपैठियों से बंगाल को मुक्त करना चाहते हैं, तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाइए. 5 साल में भाजपा सरकार बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कर देगी. श्री शाह ने कहा कि ममता बनर्जी घुसपैठियों से बंगाल को मुक्त नहीं करेंगी.

2. दुर्गा पूजा और सरस्वती धूमधाम से होगी

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल में दुर्गा पूजा के लिए हाइकोर्ट की अनुमति क्यों लेनी पड़ेगी. सरस्वती पूजा का आयोजन क्यों रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बना दीजिए, राज्य में दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा को कोई नहीं रोक पायेगा. बड़े ही धूमधाम से पूजा होगी.

Also Read: बंगाल चुनाव 2021: पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को, CAPF की 684 कंपनियां होंगी तैनात
3. कट मनी, तोलाबाजी बंद होगी

अमित शाह ने बंगाल से टैक्स, कट मनी, तोलाबाजी को खत्म करने का भी लोगों से वादा किया. कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि 500 रुपये ले लिये, तो क्या ले लिया. श्री शाह ने कहा कि आपके पास भतीजे का कट मनी आता है. बंगाल के गरीबों के लिए 500 रुपये बहुत बड़ी चीज होती है. राज्य में कट मनी, तोलाबाजी बंद होनी चाहिए. हम कहते हैं कि भाजपा की सरकार बना दीजीए, 5 आना भी आपका तोलाबाजी और कट मनी में नहीं जायेगा.

4. निर्भय होकर मतदान कर पायेंगे

अमित शाह ने कहा कि पंचायत चुनाव में आपलोगों को मतदान नहीं करने दिया गया. प्रत्याशियों को मारा गया. व्हाट्सएप पर नामांकन पत्र जमा लिये गये. उन्होंने कहा कि इस बार ममता दीदी के गुंडों को दिन में तारे दिखाई पड़ने वाले हैं. तृणमूल के गुंडे आपको वोट डालने से रोक नहीं पायेंगे. आप निर्भय होकर मतदान करने जाइए. कमल की सरकार चुनिए.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : TMC के बाद बीजेपी
जारी करेगी घोषणा पत्र ,अमित शाह की पोटली में बंगाल के लिए क्या रहेगा खास

5. भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं ममता

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि ममता जी भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं और मोदी जी सोनार बांग्ला गढ़ना चाहते हैं. आपको क्या चाहिए, आप बताइए. सोनार बांग्ला बनाना है, तो भाजपा की कमल की सरकार ला दीजिए. 5 साल में हम सोनार बांग्ला का निर्माण करेंगे.

6. किसानों को 10 हजार, मछुआरों को मिलेंगे 6,000 रुपये

अमित शाह ने कहा कि राज्य में कई क्षेत्र हैं, जहां मछुआरों की संख्या बहुत ज्यादा है. हमारी सरकार सत्ता में आयी, तो हम किसानों को हर साल 10 हजार रुपये देंगे और 18 हजार रुपये जो ममता दीदी ने आपके पास नहीं पहुंचने दिये, वो भी देंगे. इसके साथ-साथ मछुआरों को भी हर साल किसानों की तरह 6,000 रुपये की सहायता भाजपा की सरकार देगी.

7. स्वर्णाभूषण के कारीगरों का स्किल डेवलपमेंट

अमित शाह ने स्वर्णाभूषण के निर्माण में लगे कारीगरों के हित की भी बात कही. उन्होंने कहा कि हम सोने के कारीगरों से भरे क्षेत्र में उनके स्किल डेवलपमेंट के लिए काम करेंगे.

Also Read: Bengal Chunav 2021: बर्दवान में तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, वोटर को ‘डराने’ के आरोप में TMC प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज
8. आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ आपको भी मिलने लगेगा. आप देश के किसी भी बड़े से बड़े अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकेंगे. ममता दीदी ये सुविधाएं आपको नहीं दे रहीं. इसलिए इस सरकार को उखाड़ फेंको और भाजपा की सरकार बंगाल में बना दो.

9. डबल इंजन की सरकार करेगी बंगाल का भला

अमित शाह ने डबल इंजन की सरकार की जरूरत पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि वर्ष 1967 से बंगाल में एक पार्टी की सरकार और केंद्र में दूसरी पार्टी की सरकार रही. इस बार केंद्र में मोदी जी हैं ही, राज्य में कमल की सरकार बना दो. डबल इंजन की सरकार बंगाल का भला करेगी. बंगाल को सोनार बांग्ला बनायेगी.

Also Read: बंगाल में फिर चला चुनाव आयोग का चला चाबुक, TMC नेता फिरहाद हकीम को देना पड़ा इस्तीफा
10. युवाओं को रोजगार की तलाश में नहीं जाना होगा परदेस

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में यदि भाजपा की सरकार बन गयी, तो इस तरह की योजनाएं लागू की जायेंगी, ताकि राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं पड़े. तुष्टिकरण और घुसपैठ को भाजपा की सरकार रोकेगी. उन्होंने माहिष्य समाज को ओबीसी का दर्जा देने का भी आश्वासन दिया.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola