Bengal Vidhan Sabha Chunav Results 2021 Updates: TMC ने 212, BJP ने जीती 78 सीटें, मुस्लिम बहुल मालदा में भगवा दल के 4 उम्मीदवार जीते
West Bengal Assembly Election Results 2021 Updates, Seat Tally : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम करीब-करीब आ चुके हैं. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस 141 सीटें जीत चुकी है और 71 सीटों पर उसको बढ़त हासिल है. भाजपा ने 40 सीटें जीत ली हैं और 38 सीट पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इस तरह टीएमसी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की स्थिति में है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव हार गयीं हैं. एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता है और आइएसएफ के एक उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहा है.
मुस्लिम बहुल मालदा में भगवा दल के 4 उम्मीदवार जीते
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम करीब-करीब आ चुके हैं. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस 141 सीटें जीत चुकी है और 71 सीटों पर उसको बढ़त हासिल है. भाजपा ने 40 सीटें जीत ली हैं और 38 सीट पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इस तरह टीएमसी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की स्थिति में है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव हार गयीं हैं. एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता है और आइएसएफ के एक उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहा है.
बेलेघाटा में भाजपा उम्मीदवार का घर जलाया
बोलेघाटा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के घर में आग लगा दी गयी. फायर ब्रिगेड के वाहनों ने आग पर काबू पाया. तब तक भाजपा उम्मीदवार काशीनाथ विश्वास के मकान का गैरेज और ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से जल गया. भाजपा का आरोप है कि बेलेघाटा के तृणमूल उम्मीदवार परेश पाल के गुंडों ने काशीनाथ के मकान में आग लगायी.
दुनिया की प्रभावशाली हस्ती और देश की सबसे ‘ईमानदार’ राजनेता ममता बनर्जी के बारे में कितना जानते हैं आप?
…और नंदीग्राम में हार गयीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी जब बंगाल और नंदीग्राम में अपनी और तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत के जश्न में डूबीं थीं, उसी समय उनके नंदीग्राम से चुनाव हारने और शुभेंदु अधिकारी के जीतने की खबर आयी. इससे पहले ममता को 1200 से अधिक मतों से विजयी घोषित किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के दौरान सर्वर डाउन होने की वजह से पूरे मतों की गिनती नहीं हो पायी थी.
केंद्र के खिलाफ आंदोलन की धमकी
बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद उत्साहित ममता बनर्जी ने केंद्र को धमकी दे डाली. कहा कि देश की 140 करोड़ जनता को मुफ्त में वैक्सीन देना होगा. अगर केंद्र सरकार ऐसा नहीं करेगी, तो वह अहिंसात्मक आंदोलन शुरू करेंगी.
चुनाव आयोग को आड़े हाथ लिया. मनी पावर, मसल पावर और माफिया पावर का इस्तेमाल हुआ. हमारे खिलाफ आयोग ने बहुत गलत व्यवहार किया.
बंगाल ने देश को बचा लिया, इंसानियत को बचा लिया
ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल ने देश को बचा लिया, इंसानियत को बचा लिया. अब हम कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए काम करेंगे.
चुनाव जीतने के बाद ममता का पहला बयान
बंगाल के सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन, गांवों में 50 हजार फुटबॉल, ममता का एलान
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए