ePaper

जलपाईगुड़ी में BJP नेता ने TMC युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को तोलाबाज कहा

Updated at : 21 Apr 2021 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी में BJP नेता ने TMC युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को तोलाबाज कहा

Bengal News In Hindi: प्रेसवार्ता में सौजीत सिंह ने सैकत चटर्जी का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा. कहा कि तृणमूल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वह विलासितापूर्ण जीवन कैसे जी सकते हैं. उनके पास बड़ी आय का कोई स्रोत नहीं है, फिर वह लग्जरी लाइफ जी रहे हैं. उन्होंने तृणमूल नेता पर तोलाबाजी करने का आरोप लगाया. हीं, तृणमूल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैकत चटर्जी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा जलपाईगुड़ी सीट पर तीसरे नंबर पर रहोगी.

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सौजीत सिंह ने तृणमूल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैकत चटर्जी की विलासितापूर्ण जीवनशैली पर सवाल खड़ा करते हुए उनकी आय के स्रोत सार्वजानिक करने की मांग की है. प्रेसवार्ता में सौजीत सिंह ने सैकत चटर्जी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा.

Also Read: उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ में बम विस्फोट में क्लब ध्वस्त, एक की मौत, कई बम बरामद

कहा कि तृणमूल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वह विलासितापूर्ण जीवन कैसे जी सकते हैं. उनके पास बड़ी आय का कोई स्रोत नहीं है, फिर वह लग्जरी लाइफ जी रहे हैं. उन्होंने तृणमूल नेता पर तोलाबाजी करने का आरोप लगाया. भाजपा नेता ने कहा कि अब यह सब चलनेवाला नहीं है. वे अब दादागीरी नहीं करने देंगे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार भारी मतदान हुआ है.

भाजपा इस सीट पर भारी मतों से जीत हासिल करेगी. वहीं, तृणमूल युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैकत चटर्जी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा जलपाईगुड़ी सीट पर तीसरे नंबर पर रहोगी. हार निश्चित देख भाजपा प्रत्याशी इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं.

Also Read: Bengal Election 2021: छठे चरण के चुनाव से पहले सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास विस्फोट, बमबाजी से दहल उठा भाटपाड़ा व बीजपुर

सैकत ने कहा कि उनके पास एमकॉम एलएलबी की डिग्री है. भाजपा उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता क्या है? उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने उनपर तोलाबाजी का जो आरोप लगाया है उसे साबित करना होगा, वरना वह मानहानि का केस करेंगे.

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola