ePaper

Bengal Election 2021: बिष्णुपुर से बीजेपी पर ममता का वार, कहा- दिल्ली में किसानों पर अत्याचार करते हैं और बंगाल आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं

Updated at : 24 Mar 2021 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021: बिष्णुपुर से बीजेपी पर ममता का वार, कहा- दिल्ली में किसानों पर अत्याचार करते हैं और बंगाल आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुड़ा के बिष्णुपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर रही. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी का सिंडीकेट है. ये तीनों मिलकर देश को लूट रहे हैं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुड़ा के बिष्णुपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर रही. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी का सिंडीकेट है. ये तीनों मिलकर देश को लूट रहे हैं.

दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि वो दिल्ली में किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं और बंगाल आकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को मार्च करने से रोकने के लिए सड़क को बंद कर दिया है.

ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब लगातार बीजेपी राज्य के किसानों को अपने पक्ष में करने में लगी हुई है. ममता सरकार पर पीएम मोदी और अमित शाह लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि ममता बनर्जी ने राज्य के किसानों को केंद्र की योजनाओं से वंचित रखा है. इसके अलावा किसानों को लुभाने के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र में भी काफी घोषणाएं की गयी हैं.

Also Read: बेहाला पश्चिम: तृणमूल के दिग्गज नेता पार्थ चटर्जी को ‘पंजा’ बनाने से रोक पायेंगी भाजपा की श्रावंती

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने जनसभा में बंगाल में महिलाओं के विकास पर जोर देने की बात कही और कहा कि मुझे स्वयं सहायता परियोजना की लड़कियों पर गर्व है. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री के कुर्सी का सम्मान करती हूं, पर प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस के जवान भाजपा के जुल्म के कारण आज अपनी नौकरी छोड़ रहे है.

बंगाल की मुख्यमंत्री का यह बयान भी महिलाओ को लेकर बीजेपी के संकल्प पत्र के खिलाफ है. राज्य में महिला वोटर्स की संख्या 49 फीसदी हैं, ऐसे में ममता की नजर महिला वोटर्स पर है.

इससे पहले ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य की आदिवासी आबादी को चेतावनी दी कि भाजपा को उनके कल्याण की परवाह नहीं है, उन्होंने कहा, “झारखंड में, भाजपा ने आदिवासी लोगों के भूमि अधिकारों को छीन लिया, जबकि हमने पश्चिम बंगाल में आदिवासियों के भूमि अधिकारों को बहाल किया. ममता बनर्जी ने कहा कि कहा था कि जब तक सांस हैं तबतक एक इंच हार नहीं मानूंगी. बीजेपी के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी.

Also Read: VIDEO: जेपी नड्डा के रोड शो में एंबुलेंस, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाषण रोककर खाली कराया रास्ता

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola