Bengal Election 2021: बीरभूम में BJP और TMC के बीच झड़प में कई घायल, मौके पर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस

west bengal election 2021 Clashes between BJP and TMC, sabotage, several injured in Birbhum district : बीरभूम जिले के सैंथिया विधानसभा क्षेत्र के अहमदपुर गांव में आज बीजेपी और टीएमसी समर्थकों में जमकर झड़प हो गयी. साथ ही बाइक में तोड़फोड़ की गयी. घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. जानकारी के मुताबिक आज बीजेपी कैंडिडेट प्रिया साहा के लिए चुनाव प्रचार में रैली निकाली गयी थी. इसी रैली को लेकर टीएमसी और बीजेपी समर्थक आपस में भिड़ गये.
मुकेश तिवारी : बीरभूम जिले के सैंथिया विधानसभा क्षेत्र के अहमदपुर गांव में आज बीजेपी और टीएमसी समर्थकों में जमकर झड़प हो गयी. साथ ही बाइक में तोड़फोड़ की गयी. घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. जानकारी के मुताबिक आज बीजेपी कैंडिडेट प्रिया साहा के लिए चुनाव प्रचार में रैली निकाली गयी थी. इसी रैली को लेकर टीएमसी और बीजेपी समर्थक आपस में भिड़ गये.
विवाद के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गयी. बाद में घटना की सूचना पाकर सैंथिया और बोलपूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इस घटना को लेकर टीएमसी और बीजेपी दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया. टीएमसी ने बीजेपी पर हमले का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता हिमाद्री मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. वहीं, इस मामले में बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
सूत्रों ने बताया बीजेपी कैंडिडेट प्रिया साहा के समर्थन में एक रैली सैंथिया विधानसभा में निकली थी. रैली जब टीएमसी के पार्टी कार्यालय के सामने से गुजरी तब टीएमसी और बीजेपी समर्थकों में विवाद शुरू हो गयी. विवाद बढ़कर हाथापाई और फिर तोड़फोड़ तक चली गयी. टीएमसी कार्यालय और बाइक में तोड़फोड़ की गयी. टीएमसी का आरोप है पहले बीजेपी समर्थकों ने लाठी और डंडे से टीएमसी समर्थकों पर हमला किया. इसके विरोध में टीएमसी ने भी मारपीट शुरू कर दी.
टीएमसी समर्थकों का आरोप है, आज वे पार्टी कार्यालय में मीटिंग कर रहे थे. तभी, भाजपा की रैली में से लोगों ने पार्टी कार्यालय पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. पार्टी कार्यालय के सामने खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की. टीएमसी का आरोप है, सभी हमलावर नशे में थे. पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है. टीएमसी का आरोप है 10 – 12 बाइक तोड़ी गयी है. साथ ही बताया घटना में टीएमसी के 10-12 कार्यकर्ताओं भी घायल हो गये. हालांकि इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं.
Posted by : Babita Mali
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




