ePaper

Bengal Chunav 2021: अधिकारी परिवार पर ममता के भ्रष्टाचार के आरोप पर शुभेंदु का पलटवार, कहा- पहले अपने 'तोलाबाज भाईपो' को देखें

Updated at : 22 Mar 2021 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021: अधिकारी परिवार पर ममता के भ्रष्टाचार के आरोप पर शुभेंदु का पलटवार, कहा- पहले अपने 'तोलाबाज भाईपो' को देखें

नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के पिता और टीएमसी सांसद शिशिर अधिकारी कांथि में आयोजित अमित शाह की रैली में शामिल हुए थे. इसके बाद से ममता बनर्जी लगातार अधिकारी परिवार पर हमलावर हैं. उन्होंने अधिकारी परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि अधिकारी परिवार ने उनकी जानकारी के बिना करोड़ों रुपये की लूट की है.

विज्ञापन

नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के पिता और टीएमसी सांसद शिशिर अधिकारी कांथि में आयोजित अमित शाह की रैली में शामिल हुए थे. इसके बाद से ममता बनर्जी लगातार अधिकारी परिवार पर हमलावर हैं. उन्होंने अधिकारी परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि अधिकारी परिवार ने उनकी जानकारी के बिना करोड़ों रुपये की लूट की है.

ममता बनर्जी के इस बयान पर शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मेरा नाम लिया है. पर उन्हें सबसे पहले अपने ‘तोलाबाज भाईपो’ की देखभाल करनी चाहिए. शुभेंदु ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है.

बता दें कि शुभेंदु अधिकारी बंगाल चुनाव में सबसे हॉट सीट बनी नंदीग्राम विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. उनके खिलाफ टीएमसी की ओर से ममता बनर्जी मैदान में है. कभी ममता के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी ने दिसंबर में बीजेपी का दामन थाम लिया था इसके बाद से वो ममता बनर्जी से वो ममता बनर्जी के निशाने पर हैं.

Also Read: ‍‍‍Bengal Chunav 2021: मिथुन का नाम लिये बगैर ममता का बीजेपी पर वार, कहा- BJP विषधर सांप जहां जाएगी डसेगी

शुभेंदु अधिकारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद अटकलें लगायी जा रही थी कि शुभेंदु अधिकारी के पिता और टीएमसी से लोकसभा सांसद शिशिर अधिकारी भी जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं. इसके बाद खुद शुभेंदु अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की थी कि जल्द ही उनके पिता बीजेपी में शामिल होंगे.

बताते चलें कि तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए टीएमसी के सांसद शिशिर अधिकारी अमित शाह की एकरा रैली में शामिल हुए. शिशिर अधिकारी टीएमसी के कांथी से सांसद और पार्टी के फाउंडर मेंबर हैं. अधिकारी ने इस दौरान जनसभा को भी संबोधित किया. अधिकारी ने कहा कि उनके परिवार पर बेबुनियाद आरोप लगाया जाता है.

शिशिर अधिकारी बंगाल की राजनीतिक खास कर मेदिनीपुर इलाके के कद्दावर नेता माने जाते हैं. अधिकारी ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस के जमान से हैं. शिशिर अधिकारी वर्ष 1982 में कांग्रेस के टिकट पर कांथी दक्षिण सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. बाद में जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस छोड़कर टीएमसी का गठन किया तो शिशिर अधिकारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शिशिर अधिकारी मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) सरकार में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भी रह चुके हैं.

Also Read: मोदी सरकार लोगों को मुफ्त में दें एलपीजी गैस सिलेंडर, बांकुड़ा की रैली में ममता बनर्जी की मांग

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola