OTT Releases In September: सितंबर में रिलीज होगी ये 4 दमदार वेब सीरीज, जानें कब-कहां देख पाएंगे शो

तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित, स्कैम 2003: द तेल्गी स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. शो 1 सितंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. शो में लीड रोल थिएटर कलाकार गगन देव रियार नजर आएंगे.
Web-Series Releasing in September 2023: सितंबर महीने में कई वेब सीरीज रिलीज हो रहे है, जिसे लेकर दर्शक उत्साहित है. लिस्ट में स्कैम 2003, बंबई मेरी जान, द फ्रीलांसर जैसे शोज शामिल है. अभिनेता गगन देव रियार ‘स्कैम 2003: द तेल्गी स्टोरी’ में अब्दुल करीम तेलगी की भूमिका निभाते नजर आएंगे. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते है और आप इसे कौन से प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे, इसके बारे में भी आपको जानकारी देते है.
1) Scam 2003 – The Telgi Story: SonyLIV
तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित, स्कैम 2003: द तेल्गी स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. शो 1 सितंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. शो में लीड रोल थिएटर कलाकार गगन देव रियार नजर आएंगे. स्कैम 2003 अब्दुल करीम तेलगी के 2003 के स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी बताती है. बता दें कि सीरीज पायरेसी का निशाना बन गई हैं. रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों के भीतर यह ऑनलाइन लीक हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कैम 2003 पूरे इंटरनेट पर एचडी क्वालिटी में मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. स्कैम 2003 संजय सिंह की तेलगी स्कैम: रिपोर्टर की डायरी पर आधारित है.
2. The Freelancer: Disney Plus Hotstar
स्पेशल ऑप्स फेम नीरज पांडे द्वारा निर्मित वेब शो द फ्रीलांसर में मोहित रैना, अनुपम खेर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. फ्रीलांसर 1 सितंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. मीडिया को दिए एक बयान में मोहित ने कहा था, “फ्रीलांसर एक ऐसी कहानी है जिसने कई मायनों में मेरे दिल को छू लिया. अविनाश कामथ का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण लेकिन रचनात्मक रूप से संतोषजनक था. दैनिक आधार पर अपनी पारस्परिक लड़ाई लड़ने के बावजूद, अविनाश एक ऐसे मिशन पर निकलता है जो पहले कभी नहीं हुआ था, क्योंकि वह आलिया को बचाने के लिए कदम बढ़ाता है.
3. Bambai Meri Jaan- Prime Video
प्राइम वीडियो की नयी वेब सीरीज ‘बंबई मेरी जान’ 14 सितंबर को स्ट्रीम होगी. शो में के के मेनन और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिका में हैं. वेब सीरीज में कृतिका कामरा, निवेदिता भट्टाचार्य और अमायरा दस्तूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. बंबई मेरी जान स्वतंत्रता के बाद के भारत में एक पिता और पुत्र के बारे में एक मनोरंजक गाथा है. यह शो एस. हुसैन जैदी की लाहौर कॉन्फिडेंशियल की कहानी पर आधारित है.
4. Kaala- Disney+ Hotstar
काला नामक थ्रिलर वेब सीरीज का ट्रेलर आज जारी हो गया है. सीरीज का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है और इसमें ताहिर शब्बीर, अविनाश तिवारी और हितेन तेजवानी है. काला एक इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी की कहानी पर आधारित है, जो हवाला घोटाले में शामिल बुरे लोगों को पकड़ने पर तुला हुआ है. ट्रेलर में विश्वासघात और अपराध से भरी दुनिया में सत्ता का खेल दिखाया गया है। इसमें आईबी अधिकारी को सफेद धन को काले धन में बदलने वाले बढ़ते रिवर्स हवाला ऑपरेशन को पकड़ने के मिशन पर निकलते हुए भी दिखाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










