Video : जानिए कब झारखंड के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड की बात करें तो यहां अधिकतर जिलों का पारा 40 डिग्री के पार जा चुका हैं. इस बार की गर्मी रांची रहित हर जिलें का रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही है.

विज्ञापन

अभी अप्रैल का महीना चल रहा है, लेकिन अभी से ही लोग गर्मी से परेशान हैं. झारखंड की बात करें तो यहां अधिकतर जिलों का पारा 40 डिग्री के पार जा चुका हैं. इस बार की गर्मी रांची रहित हर जिलें का रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही है. वहीं, गुरूवार के भी दिन कई जिलों में लू चलने की संभावना जतायी जा रही है. लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि बढ़ती गर्मी से लोगों को जरूर आंशिक राहत मिलेगी. शुक्रवार से कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. जिससे लोगों को हल्की राहत जरूर मिल सकमी है.

विज्ञापन

मौसम केंद्र की ओर बताया गया है कि राज्य के अधिकतर जिलों में हल्के और माध्यम दर्जे के मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम में परिवर्तन करीब 24 अप्रैल तक देखा जाने वाला है. पूर्वानुमान में पहले 19 अप्रैल को भी बारिश की संभावना जतायी गयी थी. हालांकि, आज का मौसम भी गर्म ही रहने वाला है. लेकिन कल से होने वाली बारिस राज्यवासियों के लिए राहत की बारिश साबित हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola