Viral Video : हाथी को देखकर डरकर भागने लगे शेर, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

शेर और हाथी की लड़ाई (Photo: Insta)
Viral Video : वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि जब बड़ा हाथी पास आता है तो सोए हुए शेर जाग जाते हैं. उनके बीच अचानक अफरा-तफरी मच जाती है और डर के मारे सारे शेर तेजी से अपनी जान बचाने के लिए भागने लगते हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Viral Video : भले ही शेर को लोग ‘जंगल का राजा’ के नाम से पहचानते हैं, लेकिन शांत दिखने वाला हाथी भी कभी–कभी उसके सामने ताकतवर साबित हो जाता है. इसी को साबित करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक अकेले हाथी ने 10 शेरों को भगा दिया. इस नजारे को देख यूजर के मन में सवाल आ रहा है– जंगल का असली राजा कौन है ? आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
हाथी को देखकर शेर घबरा जाते हैं
वायरल वीडियो में करीब 10 शेरों का झुंड जंगल में पेड़ के नीचे आराम करता नजर आ रहा है. तभी सामने से एक विशालकाय हाथी सूंड लहराते हुए उनकी ओर बढ़ता है. हाथी को देखकर शेर घबरा जाते हैं और इधर-उधर भागते वीडियो में दिख रहे हैं. यह नजारा दिखाता है कि जंगल में हाथी से पंगा लेना आसान नहीं. वीडियो में दिख रहा है कि जब विशालकाय हाथी अचानक पास आता है, तो पेड़ के नीचे आराम कर रहे शेर घबरा जाते हैं. पलक झपकते ही पूरा झुंड भागने लगता है. ‘जंगल का राजा’ कहे जाने वाले शेर भी हाथी को देखकर डर जाते हैं, जैसे उन्होंने कोई डरावनी चीज देख ली हो.
यह भी पढ़ें : Viral Video : सांप को मुंह में दबाकर नेवले ने पटक दिया, लड़ाई का वीडियो देखकर लोग दंग
वीडियो पर मजेदार कमेंट करा रहे हैं यूजर
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर @discoverp.kcom नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. अब तक इसे 43 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










