Viral Video: मगरमच्छ होगा तू पानी का… टाइगर ने मिनटों में निकाल दी हेकड़ी, जोरदार लड़ाई का वीडियो वायरल
Published by : Pritish sahay Updated At : 04 Nov 2025 6:56 PM
Viral Video: मगरमच्छ होगा तू पानी का… टाइगर ने मिनटों में निकाल दी हेकड़ी, जोरदार लड़ाई का वीडियो वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बाघ और मगरमच्छ की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. तालाब किनारे दोनों के बीच खूनी जंग जारी है. वीडियो में बाघ मगरमच्छ पर भारी पड़ता दिख रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया है.
Viral Video: जंगल की दुनिया में हर पल मौत का खेल चलता रहता है. यहां ताकतवर विजेता बनता है और कमजोर को मिलती है मौत, और जब दो खूंखार शिकारियों का आमना-सामना होता है तो पूरा जंगल रोमांचित हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में मगरमच्छ और बाघ की जोरदार लड़ाई का दृश्य है. एक तरफ पानी का राजा मगरमच्छ है, जिसके जबड़े में जाने के बाद शिकार की मौत निश्चित होती है, तो दूसरी तरफ जंगल का बादशाह बाघ है, जिसकी फुर्ती और ताकत के आगे बड़े-बड़े दुश्मन घुटने टेक देते हैं. दोनों की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
जंगल का अजेय शिकारी कहलाता है बाघ
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बाघ ने मगरमच्छ की सारी हेकड़ी निकाल दी है. जंगल के एक तालाब के किनारे दोनों बलशाली जानवरों की भिड़ंत हो जाती है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाघ मगरमच्छ पर पूरी तरह हावी है. वो उसे कई बार उठा लेता है और उसकी गर्दन को पकड़ा हुआ है. पानी में होने के बाद भी मगरमच्छ बाघ पर घातक हमला नहीं कर पा रहा है. वायरल हो रहा वीडियो हैरान कर देने वाला है. बाघ और मगरमच्छ की लड़ाई कम ही देखने को मिलती है.
वायरल हो रहा वीडियो
बाघ और मगरमच्छ की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बाघ पानी में छिपे मगरमच्छ पर तेजी से हमला कर रहा है. मगरमच्छ अपने ताकतवर जबड़ों से पलटवार करने की पूरी कोशिश कर रहा है. लेकिन, बाघ की फुर्ती और ताकत के आगे मगर की एक न चल रही है. वीडियो को @AmazingSights के आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है. इसे अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










