केजरीवाल के सामने इस बार होंगे दो पूर्व सीएम के बेटे? कौन किसपर पड़ेगा भारी, देखें Video

Updated:
विज्ञापन
नई दिल्ली सीट से आप, बीजेपी और कांग्रेस के क्रमश बाएं से दाएं तीनों पार्टी के उम्मीदवार

Delhi Election 2025: नई दिल्ली सीट पर इस बार केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा होंगे. आइए जानते हैं इस सीट के समीकरण के बारे में

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है. आम आदमी पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर एक बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं जहां उनका मुकाबला इस बार दो पूर्व CM के बेटों से होने वाला है. अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने पहले ही शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है और अब बीजेपी ने पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा इस बार इस सीट से उम्मीदवार बनाया हैं. नई दिल्ली सीट के बारे में कहा जाता है कि इस सीट से जो भी जीता है वो दिल्ली का मुख्यमंत्री रहा है. दिल्ली विधानसभा के गठन के बाद इस सीट को गोल मार्केट के नाम से जाना जाता था लेकिन बाद में इसे 2008 में नई दिल्ली नाम बदलकर कर दिया गया. अब देखना होगा कि इस सीट पर इस बार कौन बाजी मारता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola