ePaper

Video : आज से रद्द रहेंगी झारखंड से बंगाल और ओड़िशा जाने वाली ये ट्रेन

Updated at : 30 Jan 2023 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Video : आज से रद्द रहेंगी झारखंड से बंगाल और ओड़िशा जाने वाली ये ट्रेन

वहीं बिहार के जयनगर से रांची के रास्ते ओड़िशा के राउरकेला तक जाने वाली जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों का आंशिक समापन कर दिया गया है.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची से पश्चिम बंगाल और ओड़िशा की ओर जाने वाली कम से कम दो जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं बिहार के जयनगर से रांची के रास्ते ओड़िशा के राउरकेला तक जाने वाली जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों का आंशिक समापन कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से सोमवार (30 जनवरी 2023) को यह जानकारी दी गयी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, रांची रेल मंडल की ओर से ओरगा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है.

इसकी वजह से रांची के हटिया स्टेशन से चलने वाली हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन को 30 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक के लिए रद्द कर दिया गया है. वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि आद्रा मंडल के दामोदर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित रांची – आसनसोल – रांची मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी 2023 से 01 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी.

इतना ही नहीं, रांची रेल मंडल की ओरगा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस और राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन हटिया से राउरकेला और राउरकेला से हटिया के बीच 30 जनवरी 2023 से 2 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी. इस दौरान इन ट्रेनों का हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. यानी ट्रेन जयनगर से हटिया और हटिया से जयनगर के बीच चलेगी.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola