Video: रवीना टंडन ने देवघर में बेटी के साथ की पूजा-अर्चना, ऐसा था गर्भगृह का माहौल
Raveena Tandon in Deoghar: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने शनिवार को बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में बेटी के साथ पूजा-अर्चना की. पूजा के समय मंदिर के गर्भगृह का कैसा था माहौल, देखें Video.
Raveena Tandon in Deoghar:अपने जमाने की ग्लैमरस बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन शनिवार को बाबानगरी देवघर में थीं. हिंदी फिल्म मोहरा से बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस की पहचान बनाने वाली रवीना अपनी बेटी राशा थंदानी के साथ बाबा मंदिर पहुंचीं. दोनों मां-बेटी ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. मंदिर में पहले से भीड़ थी. जैसे ही रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा पूजा करने के लिए पहुंचीं, मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ ने अभिनेत्री और उनकी बेटी को घेर लिया. रवीना टंडन और राशा की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे. गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल फोन से उनके फोटो खींचने शुरू कर दिए. लोग वीडियो भी बनाने लगे. मंदिर का माहौल कैसा था, वीडियो में देखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए