Parineeti Raghav Wedding: इस फिल्म के सेट पर हुआ प्यार, काफी फिल्मी है परिणीति और राघव की लवस्टोरी

Updated:
विज्ञापन
Parineeti Raghav Wedding: इस फिल्म के सेट पर हुआ प्यार, काफी फिल्मी है परिणीति और राघव की लवस्टोरी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी करेंगे. प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं. हालांकि फैंस जानना चाहते हैं कि स्टार्स के बीच लवस्टोरी कब शुरू हुई और कैसे दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठें. आइये जानते हैं.

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों ने 13 मई को दिल्ली में एक-दूसरे संग सगाई की थी. वहीं जनवरी 2023 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था. अब 24 सितंबर को दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं और सभी फैमिली और फ्रेंड्स वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुके हैं. कपल की लव स्टोरी की बात करें तो कपल ने लंदन में एक साथ पढ़ाई की है. वे लंबे समय से दोस्त हैं. 2014 की वोग रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति के पास मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री है. दोनों की मुलाकात तब हुई जब वह लंदन में पढ़ाई कर रही थीं. वहीं राघव चड्ढा ने भी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से पढ़ाई की, वुमन्स एरा की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति और राघव की लवस्टोरी पिछले साल चमकीला के सेट पर शुरू हुई थी. जब वह पंजाब में शूटिंग कर रही थी, तो राघव एक दोस्त के रूप में उनसे मिलने आए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, धीरे-धीरे कपल की दोस्ती मजबूत हो गई और वे दोनों एक दूसरे संग डेटिंग करने लगे.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola