पाकिस्तान : सब्जी मंडी में विस्फोट से 20 की मौत, 30 घायल

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र कुर्रम एजेंसी में भीडभाड वाली सब्जी मंडी में आज एक भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए और करीब 50 अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट अफगान सीमा के पास स्थित कुर्रम एजेंसी इलाके में प्रशासनिक मुख्यालय पराचिनार के ईदगाह […]
पेशावर : पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र कुर्रम एजेंसी में भीडभाड वाली सब्जी मंडी में आज एक भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए और करीब 50 अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट अफगान सीमा के पास स्थित कुर्रम एजेंसी इलाके में प्रशासनिक मुख्यालय पराचिनार के ईदगाह बाजार स्थित भीडभाड वाली सब्जी मंडी में हुआ. अधिकारियों ने बताया कि शुरआती रिपोर्ट से पता चलता है कि विस्फोटक को सब्जी के टोकरे में छिपाया गया था. सब्जियों की बिक्री के दौरान इसमें विस्फोट हो गया जिससे 20 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




