ePaper

NSE का शेयरहोल्डर्स को गिफ्ट, 1 रुपये के शेयर पर 90 का बोनस

Updated at : 04 May 2024 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
NSE का शेयरहोल्डर्स को गिफ्ट, 1 रुपये के शेयर पर 90 का बोनस

NSE Pre-Dividend: एनएसई ने अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 90 रुपये प्रति शेयर प्री-बोनस डिविडेंड देने की घोषणा कर दी है. उसने 1 रुपये के शेयर पर 9000 फीसदी यानी 90 रुपये के फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है.

NSE Pre-Dividend: एनएसई ने अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 90 रुपये प्रति शेयर प्री-बोनस डिविडेंड देने की घोषणा कर दी है. उसने 1 रुपये के शेयर पर 9000 फीसदी यानी 90 रुपये के फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है.

विज्ञापन

NSE Pre-Dividend: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के शेयरधारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. जिस किसी ने भी एनएसई के शेयरों को खरीदा हुआ है, उसे बंपर बेनिफिट मिलने वाला है. एनएसई ने अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 90 रुपये प्रति शेयर प्री-बोनस डिविडेंड देने की घोषणा कर दी है. उसने 1 रुपये के शेयर पर 9000 फीसदी यानी 90 रुपये के फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. हालांकि, इस डिविडेंड को एक्सचेंज के सालाना आम बैठक (एजीएम) में ही मंजूरी मिलेगी. अगर एनएसई के एजीएम में इस सिफारिश की मंजूरी मिल जाती है, बैठक के 30 दिन के भीतर उसे शेयरधारकों को 1 रुपये के शेयर पर 90 रुपये का बोनस डिविडेंड का लाभ मिलेगा.

एक शेयर के बदले चार शेयर बोनस

एनएसई ने शेयर बाजार में जमा कराए गए दस्तावेज में बताया कि डिविडेंड के मकसद से बोनस शेयर इश्यू किए जाने से पहले पेड-अप शेयर कैपिटल पर विचार किया जाएगा. इसी दस्तावेज में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने हर एक शेयर के बदले 4 बोनस शेयर भी जारी करने की घोषणा की है, जिसका फायदा उसके शेयरधारकों को मिलेगा.

SBI से 30 साल के लिए 40 लाख के होम लोन लेने पर ईएमआई कितनी

आईपीओ लाने की तैयारी में एनएसई

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष चौहान ने अप्रैल महीने की शुरुआत में कहा था कि एनएसई अपने आईपीओ की प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार है, लेकिन देश का सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज पब्लिक होने के लिए बाजार विनियामक सेबी से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है. उन्होंने कहा था कि एक बार जब बाजार विनियामक सेबी एनएसई के ऑपरेशन के साथ अधिक सहज हो जाएगा, तो एक्सचेंज को अपना इश्यू जारी करने के लिए फिर से आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी.

फिरंगियों की कड़ाही से छटक गया ‘प्याज’, पहले भारतीयों की ‘रसोई’ में बढ़ाएगा स्वाद

8,700 निवेशकों के पास 6.5 करोड़ शेयर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 31 दिसंबर, 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, एनएसई के करीब 8,700 निवेशकों के पास सामूहिक रूप से एक्सचेंज में 12 फीसदी से कुछ अधिक हिस्सेदारी है. इन निवेशकों के पास कुल मिलाकर करीब 6.5 करोड़ शेयर है. एनएसई वेबसाइट के अनुसार, जनवरी में शेयरों की कीमतें 2,850 रुपये से 3,600 रुपये के बीच रही हैं.

ढंग से टिकाएं PPF कैलकुलेटर पर नजर, मजे में कटेगा बुढ़ापे का सफर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola