जयनगर : झाविमो ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया. केंद्रीय सदस्य प्रो जानकी यादव ने कहा कि झारखंड में विधानसभा भंग कर चुनाव कराने की जरूरत है. झारखंड को अभी परदे के पीछे से कांग्रेस ही चला रही है. नया जनादेश पाये बगैर झारखंड का विकास संभव नहीं है.
सभा को महेंद्र दास, डॉ बंशीधर, महावीर यादव, सहदेव जायसवाल, विनोद यादव आदि ने संबोधित किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, अशोक यादव, प्रदीप दास, गणोश यादव, दुर्गा राम चंद्रवंशी, अशोक राणा, मनोज कुमार सोनी, अजरुन चौधरी, राजू सिंह आदि थे.
विधानसभा भंग कर नए सिरे से हो चुनाव : रमेश सिंह
डोमचांच : प्रखंड मुख्यालय के समक्ष झाविमो ने धरना दिया. केंद्रीय कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह ने कहा कि झारखंड में विधानसभा भंग कर नये सिरे से चुनाव होना चाहिए, मगर कांग्रेस व अन्य दल सरकार बनाने की फिराक में है.
सभा को शिव लाल सिंह, प्रभाकर लाल रावत, सतीश मिर्धा आदि ने संबोधित किया. मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष संजय सिंह धरावी, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, अजय पांडेय, मो मुसलिम, टिंकू मोदी, अंगलाल राम, शालीग्राम सिंह, हिरामण सिंह, भिखारी यादव आदि थे.