हुनर :शहर के प्रतिष्ठानों में सर्विस कर कुछ पिता को मदद कर रही, तो कुछ पति को
रांची : आजकल की लड़कियां परिवार का बोझ नहीं, बल्कि सहारा हैं. आज राजधानी रांची के बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों व मॉलों में कई ब्यूटी एडवाइजर (सेल्स गल्र्स) कार्यरत हैं, जो बखूबी घर और बाहर की जिम्मेदारी निभा रही हैं. सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तकप्रतिष्ठान मेंसौंदर्य प्रसाधन की बिक्री कर प्रतिष्ठान को मुनाफे में पहुंचा रही हैं. कई बार घर पहुंचने में रात भी हो जाती हैं. कई बार घर-प्रतिष्ठान आने जाने के दौरान ऑटो, सिटी बस, राह में उनके साथ छेड़खानी भी होती हैं, पर विपरीत हालात में भी वे चुनौतियों का बखूबी सामना कर रही हैं. कई आज महत्वपूर्ण विभाग संभाल रही हैं.
इस संबंध में प्रभात खबर संवाददाता ने शहर की कुछ ब्यूटी एडवाइजरों से बातचीत की, जो शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में कार्यरत हैं.