27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

श्री राम कथा महायज्ञ आज से

सोनो. प्रखंड क्षेत्र के धवठिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में 21 मार्च से श्री राम कथा सह वेद कथा महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मंडल ने बताया कि हिंदी नव वर्ष व आर्य समाज स्थापना दिवस के अवसर पर यह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा […]

सोनो. प्रखंड क्षेत्र के धवठिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में 21 मार्च से श्री राम कथा सह वेद कथा महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मंडल ने बताया कि हिंदी नव वर्ष व आर्य समाज स्थापना दिवस के अवसर पर यह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सुमित कुमार सिंह शिरकत करेंगे. भारतीय सभ्यता,संस्कृति वैदिक महत्ता को जागृत रखने व राष्ट्र की रक्षा के लिये संकल्प के इस यज्ञ कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के अलावे श्री राम व वेद की कथा की जायेगी. 21 से 23 मार्च तक चलने वाले इस महायज्ञ कार्यक्रम के अंतिम दिन आर्य जगत के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आधुनिक अर्जुन द्वारा धनुविद्या का प्रदर्शन होगा. जिसमें शब्द भेदी बाण से माला पहनाना आदि कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी. साथ ही बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर समिति के सचिव नारायण मंडल,कोषाध्यक्ष उपेंद्र मंडल,संयोजक संजय कुमार,व्यवस्थापक राजेंद्र माथुरी, बिनोद कुमार, सुधीर कुमार, मिथिलेश, पंकज कुमार, सीताराम कुमार, चंद्रदेव कुमार आदि का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें