24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पोशाक राशि नहीं मिलने के विरोध में सड़क जाम

सिकंदरा . पोशाक राशि से वंचित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनवे के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने शनिवार को सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग को महादेव सिमरिया के समीप जाम कर दिया. आक्रोशित छात्र-छात्राओं का कहना था कि विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक द्वारा पोशाक राशि नहीं दी गयी. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पर पहुंचे अवर […]

सिकंदरा . पोशाक राशि से वंचित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनवे के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने शनिवार को सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग को महादेव सिमरिया के समीप जाम कर दिया. आक्रोशित छात्र-छात्राओं का कहना था कि विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक द्वारा पोशाक राशि नहीं दी गयी. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पर पहुंचे अवर निरीक्षक ललन राम,पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने आक्रोशित छात्रों को शांत करा कर सड़क जाम हटवाया. इस संबंध में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बालक -बालिका पोशाक योजना के तहत विद्यालय को उपलब्ध करायी गयी राशि बैंक द्वारा नहीं दी गयी. जिसके कारण कुछ छात्रों को अभी तक राशि नहीं मिल पायी थी. राशि मिलते ही वंचित छात्रों के बीच पोशाक राशि का वितरण कर दिया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें