20 हजार सदस्य बनाने का रखा गया लक्ष्यप्रतिनिधि, चकाई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर व्यापक विचार विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह भाजपा नेता फाल्गुनी प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी ने प्रखंड में बीस हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. जो कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही सफल होगा. उन्होंने बताया की मोबाईल के माध्यम से भी लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है. श्री यादव ने कहा की सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए वे खुद भी गांव-गांव का दौरा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे साथ ही क्षेत्र में रात्रि विश्राम भी करंेगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि मोदी सरकार लारा चलाये जा रहे. कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमलोगो तक पहुंचाने का काम करे. झारखंड के बाद अब बिहार में भी भाजपा अपना परचम लहरायेगी. बैठक को व्यवसाय मंच के प्रदेश मंत्री मनोज पोद्यार, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विजयशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गिरि, शालीग्राम पांडेय, संतु यादव, जिप सदस्य सुरेश राम, शिव नारायण यादव, लक्ष्मण पंडित, बिंदेश्वरी यादव, मनोरंजन पांडेय, बाबुराम किस्कु, फाल्गुनी मुर्मू, मदन मोहन साव, बालेश्वर यादव, शिव शंकर चौधरी आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
20 हजार सदस्य बनाने का रखा गया लक्ष्यप्रतिनिधि, चकाई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर व्यापक विचार विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह भाजपा नेता फाल्गुनी प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी ने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement