ePaper

भारत में प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील करने रॉयल कोर्ट पहुंचा भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या

Updated at : 11 Feb 2020 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील करने रॉयल कोर्ट पहुंचा भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या

लंदन : शराब कारोबारी विजय माल्या नौ हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों का सामना करने के लिए भारत प्रत्यर्पित किये जाने के आदेश के खिलाफ अपनी अपील के सिलसिले में मंगलवार यहां रॉयल कोर्ट पहुंचा. किंगफिशर एयरलाइंस के 64 वर्षीय पूर्व प्रमुख अदालत के द्वार पर संवाददाताओं से बचकर निकल गया […]

विज्ञापन

लंदन : शराब कारोबारी विजय माल्या नौ हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों का सामना करने के लिए भारत प्रत्यर्पित किये जाने के आदेश के खिलाफ अपनी अपील के सिलसिले में मंगलवार यहां रॉयल कोर्ट पहुंचा. किंगफिशर एयरलाइंस के 64 वर्षीय पूर्व प्रमुख अदालत के द्वार पर संवाददाताओं से बचकर निकल गया और अपने वकील के साथ अंदर चला गया. अप्रैल, 2017 में प्रत्यर्पण वारंट को लेकर अपनी गिरफ्तारी के बाद से वह जमानत पर है.

हाईकोर्ट के न्यायाधीश मजिस्ट्रेट अदालत के प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ दलीलें सुनना शुरू करेंगे. मजिस्ट्रेट अदालत के प्रत्यर्पण आदेश पर पिछले साल फरवरी में ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जावेद ने हस्ताक्षर कर दिये थे. माल्या को एक आधार पर अपील करने की इजाजत मिली थी, जिसके तहत बैंक ऋण हासिल करने के धोखाधड़ी पूर्ण इरादे के मामले में भारत सरकार की ओर से दर्ज मामले को चुनौती दी गयी है.

मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के खिलाफ सुनवाई गुरुवार तक तीन दिन चलेगी. फिलहाल, तत्काल फैसला आने की संभावना नहीं है और यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सुनवाई कैसे आगे बढ़ती है. माल्या छह लाख पचास हजार पाउंड के जमानत बांड पर जमानत पर है. उस पर अन्य पाबंदियां भी लगायी गयी हैं. सुनवाई जारी रहने तक वह देश से बाहर नहीं जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola