ePaper

बीजेपी ने राज्यसभा सांसदों को जारी किया थ्री लाइन व्हिप, क्या है इरादा?

Updated at : 11 Feb 2020 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
बीजेपी ने राज्यसभा सांसदों को जारी किया थ्री लाइन व्हिप, क्या है इरादा?

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी करके मंगलवार को सदन में उपस्थित रहने और ‘सरकार के रुख़ का समर्थन’ करने के लिए कहा है. पार्टी ने राज्यसभा सांसदों को थ्री लाइन व्हिप जारी किया है यानी सांसदों को हर हाल में सदन में उपस्थित रहकर पार्टी के रुख़ का समर्थन करना होगा. […]

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी करके मंगलवार को सदन में उपस्थित रहने और ‘सरकार के रुख़ का समर्थन’ करने के लिए कहा है.

पार्टी ने राज्यसभा सांसदों को थ्री लाइन व्हिप जारी किया है यानी सांसदों को हर हाल में सदन में उपस्थित रहकर पार्टी के रुख़ का समर्थन करना होगा. इसका उल्लंघन करने वाले सांसद को सदस्यता तक गंवानी पड़ सकती है.

मंगलवार शाम चार बजे वित्त मंत्री निर्मणा सीतारमण को बजट 2020 पर सवालों के उत्तर भी देने हैं. बजट एक फ़रवरी को पेश किया गया था जिसपर पिछले कुछ दिनों से संसद में चर्चा चल रही है.

ऐसे में क़यास लगाए जा रहे हैं कि व्हिप को वित्त मंत्री के जवाब के समर्थन के लिए जारी किया गया है या फिर सरकार का इरादा किसी विधेयक पर वोटिंग करवाने का है.

दरअसल, बजट सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार ने कह दिया था कि उसका लक्ष्य बजट सत्र में 45 विधेयकों को पारित करवाना है.

https://twitter.com/ANI/status/1226871596855382023

लंच ब्रेक भी नहीं होगा

मंगलवार को बजट सत्र के पहले चरण का आख़िरी दिन है. इसके बाद संसद की कार्यवाही दो मार्च तक स्थगित रहेगी.

इससे पहले यह एलान भी किया गया था कि राज्यसभा में मंगलवार को लंच ब्रेक नहीं होगा. अब बीजेपी की ओर से व्हिप जारी किए जाने से सस्पेंस बढ़ गया है.

अभी तक स्पष्ट नहीं है कि पहले बजट सत्र के मौजूदा चरण के आख़िरी दिन बीजेपी क्या करना चाह रही है. पार्टी के नेताओं की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

]]>

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola