अमेरिका से पंगा लेना अलकायदा नेता कासिम को पड़ा भारी, बोले ट्रंप- हमने मार गिराया

वाशिंगटन : अमेरिका ने यमन में अलकायदा नेता कासिम अल रिमी को मार गिराया है. आतंकी के मारे जाने की पुष्टि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी की है. उन्होंने कहा कि यमन में आतंकवाद रोधी एक बड़े अभियान के तहत अमेरिकी बलों ने ‘अलकायदा इन अरब पैनिन्सुले’ (एक्यूएपी) के संस्थापक एवं नेता कासिम […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने यमन में अलकायदा नेता कासिम अल रिमी को मार गिराया है. आतंकी के मारे जाने की पुष्टि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी की है. उन्होंने कहा कि यमन में आतंकवाद रोधी एक बड़े अभियान के तहत अमेरिकी बलों ने ‘अलकायदा इन अरब पैनिन्सुले’ (एक्यूएपी) के संस्थापक एवं नेता कासिम अल रिमी को मार गिराया है.
इसी जिहादी समूह ने अमेरिकी नौसैन्य अड्डे पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी. अलकायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी के सहयोगी रिमी (46) को 2015 में अमेरिका के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल किया गया था. अमेरिका ने रिमी की सूचना देने वाले को एक करोड़ डॉलर का पुरस्कार देने की घोषणा की थी.
ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा- उसकी मौत एक्यूएपी और अलकायदा की वैश्विक मुहिम को और कमजोर करती है तथा यह हमें उन खतरों को दूर करने की दिशा में और नजदीक लाती है जो ये समूह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पैदा करते हैं. हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि अमेरिका ने यह अभियान कब चलाया और कैसे चलाया.
एक्यूएपी को अलकायदा की सबसे खतरनाक इकाई माना जाता रहा है जो अमेरिका पर हमला करने की कोशिशें करता रहा है. रिमी ने 18 मिनट के अपने वीडियो में कहा था कि फ्लोरिडा में अमेरिकी नौसैन्य अड्डे पर छह दिसंबर को हुई गोलीबारी के पीछे उसी के समूह का हाथ था. इस हमले में एक सऊदी वायुसेना अधिकारी ने तीन अमेरिकी नाविकों की हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




