कोरोना वायरस: चीन की यात्रा कर चुके विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अमेरिका ने लगाया बैऩ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
वाशिंगटनः अमेरिका ने कहा है कि वह लोक स्वास्थ्य को लेकर आपात स्थिति घोषित कर रहे हैं और इसके साथ ही उन विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिए गए हैं जिन्होंने पिछले दो सप्ताह में चीन की यात्रा की है. स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के सचिव एलेक्स अजार ने […]
विज्ञापन
वाशिंगटनः अमेरिका ने कहा है कि वह लोक स्वास्थ्य को लेकर आपात स्थिति घोषित कर रहे हैं और इसके साथ ही उन विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिए गए हैं जिन्होंने पिछले दो सप्ताह में चीन की यात्रा की है.
स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के सचिव एलेक्स अजार ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों और स्थायी निवासियों के परिवारों के निकट सदस्यों के अलावा उन सभी विदेशी नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया जाएगा जो दो सप्ताह पहले चीन की यात्रा करके आ रहे हैं.
यह आदेश दो फरवरी शाम पांच बजे से लागू हो जाएगा. इसके अलावा जो अमेरिकी नागरिक हुबेई से लौट रहे हैं उन्हें 14 दिन तक अनिवार्य रूप से अलग-थलग रखने के लिए बने केंद्र में रहना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
1