भारतीय मूल की दो महिलाएं न्यूयॉर्क में न्यायाधीश नियुक्त

Updated:
विज्ञापन

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क शहर के मेयर बिल डे ब्लासियो ने भारतीय मूल की दो महिला वकीलों को आपराधिक और दीवानी अदालतों में न्यायाधीश नियुक्त किया है. न्यायाधीश अर्चना राव को आपराधिक अदालत में और न्यायाधीश दीपा अंबेकर (43) को दीवानी अदालत में नियुक्त किया गया है. राव को इससे पहले जनवरी 2019 में दीवानी अदालत […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क शहर के मेयर बिल डे ब्लासियो ने भारतीय मूल की दो महिला वकीलों को आपराधिक और दीवानी अदालतों में न्यायाधीश नियुक्त किया है.

विज्ञापन

न्यायाधीश अर्चना राव को आपराधिक अदालत में और न्यायाधीश दीपा अंबेकर (43) को दीवानी अदालत में नियुक्त किया गया है. राव को इससे पहले जनवरी 2019 में दीवानी अदालत में अंतरिम न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था.

न्यूयॉर्क काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय में वह 17 साल से अपनी सेवाएं दे रही हैं. अंबेकर को मई 2018 में दीवानी अदालत में अंतरिम न्यायाधीश के रूप नियुक्त किया गया था. मेयर ने परिवार अदालत, आपराधिक अदालत, दीवानी अदालत में 28 नियुक्तियां की हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola