अमेरिका : गिरजाघर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया

Updated:
विज्ञापन

ह्यूस्टन : अमेरिका में टेक्सास राज्य के व्हाइट सेटलमेंट शहर के एक गिरजाघर में एक बंदूकधारी ने लोगों पर गोलियां चलायीं जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी. हालांकि, बाद में प्रार्थना सभा के एक सशस्त्र सदस्य ने हमलावर को गोली मार दी. यह घटना रविवार को सुबह की प्रार्थना के दौरान करीब 11 बजकर […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : अमेरिका में टेक्सास राज्य के व्हाइट सेटलमेंट शहर के एक गिरजाघर में एक बंदूकधारी ने लोगों पर गोलियां चलायीं जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी. हालांकि, बाद में प्रार्थना सभा के एक सशस्त्र सदस्य ने हमलावर को गोली मार दी. यह घटना रविवार को सुबह की प्रार्थना के दौरान करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुई.

विज्ञापन

इस प्रार्थना सभा की सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही थी. अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारी ने व्हाइट सेटलमेंट में वेस्ट फ्रीवे चर्च ऑफ क्राइस्ट में पिस्तौल निकाली और गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों की बाद में एक अस्पताल में मौत हो गयी. वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि बंदूकधारी खड़ा है और पास ही खड़े एक व्यक्ति से बात कर रहा है जिसने एक दूसरे व्यक्ति की ओर इशारा किया. इसके बाद बंदूकधारी ने उस व्यक्ति पर गोली चलायी. फिर बंदूकधारी ने उस व्यक्ति पर भी गोली चलायी जिससे उसने बात की थी. हालांकि, इसके बाद सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने बंदूक से हमलावर पर गोली चलायी जिससे वह तुरंत नीचे गिर गया. अधिकारियों ने इस घटना के पीछे के मकसद के बारे में जानकारी नहीं दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola