बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 300 रिक्त पदों के लिए करें आवेदन, ये है अंतिम तिथि

अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2019बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरल ऑफिसर स्केल II और स्केल III के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इसके तहत कुल 300 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए बैंक ने नोटिफिकेशन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. रिक्त पदों में जनरल ऑफिसर स्केल-II के 200 और […]
अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2019
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरल ऑफिसर स्केल II और स्केल III के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इसके तहत कुल 300 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए बैंक ने नोटिफिकेशन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. रिक्त पदों में जनरल ऑफिसर स्केल-II के 200 और स्केल-III के 100 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2019 है.
जर्नलिस्ट ऑफिसर, कुल पद : 300 (अनारक्षित-122)
(रिक्तियों का वर्गीकरण)
जर्नलिस्ट ऑफिसर (स्केल-II), पद : 200 (अनारक्षित-81)
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर पर कार्य करने का ज्ञान होना चाहिए. अथवा
– एमबीए डिग्री हो या सीए/आइसीडब्लूयए/सीएफए/एफआरएम परीक्षा पास की हो.
– किसी शेड्यूल कमर्शियल बैंक में ऑफिसर के रूप में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभ हो.
जर्नलिस्ट ऑफिसर (स्केल-III), पद : 100 (अनारक्षित-41)
योग्यता : उपरोक्त योग्यता के साथ ही संबंधित कार्यक्षेत्र में ऑफिसर के रूप में कम से कम पांच वर्ष का अनुभव प्राप्त होना चाहिए.
आयु सीमा :
स्केल-II के लिए : अधिकतम 35 वर्ष
स्केल-III के लिए : अधिकतम 38 वर्ष
– आयु सीमा की गणना एक अप्रैल 2019 के आधार पर की जाएगी.
– अधिकतम आयु में एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी.
वेतनमान :
स्केल-II के लिए : 31,705 से 45,950 रुपये.
स्केल-III के लिए : 42,020 से 51490 रुपये.
चयन प्रक्रिया :
योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा. परीक्षा का आयोजन आइबीपीएस करेगा. सफल उम्मीदवारों को उनकी रैंकिंग के आधार पर 1: 4 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा.
आवेदन शुल्क :
– सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपये.
– एससी/एसटी श्रेणी के आवेदकों के लिए 118 रुपये.
– इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं.
– दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को इन पदों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.
ऐसे करें आवेदन
– वेबसाइट (www.bankofmaharashtra.in) पर लॉगइन करें. होमपेज खुलने पर ऊपर की ओर देये गये करियर ऑप्शन पर क्लिक करें.
– क्लिक करते ही एक नया वेबपेज खुल जायेगा. यहां पर रिक्रूटमेंट प्रोसेस सेक्शन में जाएं. अब इसके तहत देये गये करंट ओपनिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करें.
– ऐसा करने पर एक और वेबपेज खुल जायेगा. यहां पर Recruitment of Generalist Officers in Scale – II and Scale – III (Project 2019-20) शीर्षक दिखाई देगा.
– इस शीर्षक के नीचे दिए रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन खुलेगा.
– इस विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें. इसके बाद आवेदन करने के लिए पिछले वेबपेज पर जाएं.
– अब रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा. यहां पर मांगी गई सभी जानकारियों को भरें. इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके सेव एंड नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करें.
– अब दर्ज किये गए मोबाइल नंबर और इ-मेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा. इसकी मदद से लॉगइन करें और आवेदन पत्र खोलें.
– शुल्क भुगतान के बगैर आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जायेगी. अंत में ऑनलाइन सब्मिट आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
– ध्यान रहे आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपलोड किये जाने वाली फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य मांगे गए प्रमाण पत्रों की स्कैन कापी निर्धारित साइज के अनुरूप ही अपलोड करें.
– इसके साथ ही पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सब्मिट करने से पहले उसमें दर्ज की गई सभी जानकारियों को एक बार जांच लें और यदि इनमें कोई बदलाव करना है तो कर लें.
– सब्मिट होने के बाद आवेदन पत्र में दर्ज जानकारियों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही आवेदन को सब्मिट करें.
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 दिसंबर 2019
ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि : फरवरी/मार्च 2020
अधिक जानकारी के लिए लॉगइन करें
वेबसाइट : www.bankofmaharashtra.in
इ-मेल : bomcoper@mahabank.co.in
फोन : 020-25614270/74
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




