अमेरिका के मशहूर पर्वतारोही ब्रैड गॉबराइट की मेक्सिको में चट्टान से गिरकर मौत

मेक्सिको सिटीः अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही ब्रैड गॉबराइट की उत्तरी मेक्सिको में एक चट्टान से फिसलने से मौत हो गयी. सरकारी आपात सेवाओं ने गुरुवार को बताया कि गॉबराइट (31) और उसके साथी पर्वतारोही एडियन जैकबसन (26) बुधवार को उत्तरी राज्य नुएवो लियोन में शाइनिंग पाथ के नाम से पहचाने जाने वाले मार्ग पर […]
मेक्सिको सिटीः अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही ब्रैड गॉबराइट की उत्तरी मेक्सिको में एक चट्टान से फिसलने से मौत हो गयी. सरकारी आपात सेवाओं ने गुरुवार को बताया कि गॉबराइट (31) और उसके साथी पर्वतारोही एडियन जैकबसन (26) बुधवार को उत्तरी राज्य नुएवो लियोन में शाइनिंग पाथ के नाम से पहचाने जाने वाले मार्ग पर चढ़ाई कर रहे थे, जहां से फिसलने से उनकी मौत हो गयी.
चश्मदीदों ने बताया कि वे 900 मीटर की चढ़ाई चढ़ चुके थे और हादसा नीचे उतरते समय हुआ. उन्होंने बताया कि जैकबसन एक उभरी हुई चट्टान पर सुरक्षित पहुंच गए लेकिन गॉबराइट संभल नहीं पाए और वहां से 300 मीटर नीचे आ गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










