इराक में सरकार की कार्रवाई में 40 प्रदर्शनकारी मारे गए, अक्टूबर से अब तक 390 से अधिक लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
इराक में सरकार की कार्रवाई में 40 प्रदर्शनकारी मारे गए, अक्टूबर से अब तक 390 से अधिक लोगों की मौत

नसिरियाः इराक में विभिन्न शहरों में जारी प्रदर्शनों के बीच सरकार ने सख्त कार्रवाई की, जिसके चलते करीब 40 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद अक्टूबर से अब तक 390 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 15,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इराक के मानवाधिकार आयोग […]

विज्ञापन
नसिरियाः इराक में विभिन्न शहरों में जारी प्रदर्शनों के बीच सरकार ने सख्त कार्रवाई की, जिसके चलते करीब 40 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद अक्टूबर से अब तक 390 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 15,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इराक के मानवाधिकार आयोग ने बताया कि सबसे अधिक संख्या में लोग दक्षिणी नसिरिया में मारे गए.
यहां सुरक्षा बलों ने रैलियों को खत्म करने के लिए अत्यधिक बल प्रयोग किया और इस दौरान 25 लोगों की मौत हो गई. बगदाद में दो प्रदर्शनकारियों और नजफ में दस प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. नजफ में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को ईरान के वाणिज्य दूतावास को आग लगा दी थी.
वे लोग इराक में तेहरान के राजनीतिक दबदबे का विरोध कर रहे थे और इसबीच भीड़ मिशन में घुस गई और वहां उन्होंने ‘इराक विजयी हो’ तथा ‘ईरान बाहर जाए’ जैसे नारे लगाते हुए मिशन को आग लगा दी. सेना ने बताया कि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री अदेल अब्देल माहदी ने बृहस्पतिवार सुबह सैन्य प्रमुखों को कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए विभिन्न अशांत प्रांतों में सैनिकों की तैनाती करने का आदेश दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola