ePaper

फलस्तीन और इजराइल के बीच जल्द वार्ता बहाली की उम्मीद : प्रधानमंत्री मोदी

Updated at : 28 Nov 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
फलस्तीन और इजराइल के बीच जल्द वार्ता बहाली की उम्मीद : प्रधानमंत्री मोदी

संयुक्त राष्ट्रः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फलस्तीन और इजराइल के बीच जल्द वार्ता बहाली की उम्मीद जताई है. उन्होंने फलस्‍तीन की जनता के साथ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस के महत्‍वपूर्ण अवसर पर फलस्तीन के लिए भारत का ‘‘मजबूत समर्थन” दोहराया. मोदी ने अपने एक संदेश में कहा कि फलस्तीन की जनता के साथ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस […]

विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्रः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फलस्तीन और इजराइल के बीच जल्द वार्ता बहाली की उम्मीद जताई है. उन्होंने फलस्‍तीन की जनता के साथ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस के महत्‍वपूर्ण अवसर पर फलस्तीन के लिए भारत का ‘‘मजबूत समर्थन” दोहराया.
मोदी ने अपने एक संदेश में कहा कि फलस्तीन की जनता के साथ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस के महत्‍वपूर्ण अवसर पर मैं फलस्तीन के लिए भारत का मजबूत समर्थन दोहराता हूं. इजराइल से शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के साथ फलस्तीन लोगों के अपनी संप्रभुता, स्वतंत्र, व्यवहार्य और संयुक्त राज्य फलस्तीन की स्थापना के लिए मैं अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं.
उन्होंने कहा कि फलस्तीनी जनता के साथ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस के महत्‍वपूर्ण अवसर पर हमें समग्र और वार्ता के जरिए समाधान की दिशा में बढने के लिए फलस्तीन और इजराइल के बीच जल्द वार्ता बहाली की उम्मीद है. उन्होंने फलस्तीन के लिए शांति और समृद्धि की भी कामना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola