शिकागो में भारतीय अमेरिकी छात्रा की यौन उत्पीड़न के बाद गला दबाकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वाशिंगटन: शिकागो में भारतीय अमेरिकी 19 वर्षीय छात्रा की यौन उत्पीड़न के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या की इस बर्बर घटना के बाद से भारतीय समुदाय सकते में है. पुलिस ने बताया कि रूथ जॉर्ज मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी और यहां इलिनॉयस विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: शिकागो में भारतीय अमेरिकी 19 वर्षीय छात्रा की यौन उत्पीड़न के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या की इस बर्बर घटना के बाद से भारतीय समुदाय सकते में है. पुलिस ने बताया कि रूथ जॉर्ज मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी और यहां इलिनॉयस विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी.

विज्ञापन

शनिवार को युवती के परिवार के ही एक वाहन की पीछे वाली सीट पर उसका शव बरामद हुआ. वहीं हमलावर डोनाल्ड थर्मन (26) को रविवार को शिकागो मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. वह विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ नहीं है.

सोमवार को उस पर औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए. चिकित्सीय जांच में पता चला है कि रूथ की मौत गला दबाने से हुई है. विश्वविद्यालय ने बताया कि रूथ के परिवार ने विश्वविद्यालय पुलिस को शनिवार को बताया था कि उनकी रूथ से शुक्रवार से बातचीत नहीं हो पाई है. उसके फोन के ‘हालस्टेड स्ट्रीट पार्किंग गैरेज’ में होने की जानकारी मिली.

इसके बाद पुलिस और परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, जहां वाहन में उसका शव मिला. विश्वविद्यालय के अनुसार रूथ का पीछा कर रहे आरोपी की फुटेज पुलिस ने वहां लगे कैमरों से बरामद की. इसके बाद उसे रविवार को हालस्टेड और हैरिसन मार्ग के बीच ब्लू लाइन स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. उसने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है. विश्वविद्यालय के चांसलर माइकल डी. एमीरिडिस ने भी रूथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola