शबाना आज़मी की मां शौकत आज़मी का निधन

जानीमानी अदाकारा शबाना आज़मी की मां शौकत आज़मी का मुंबई में निधन हो गया है. वे 93 वर्ष की थीं. समाचार एजेंसियों ने गीतकार जावेद अख़्तर के हवाले से ख़बर दी है कि तबीयत बिगड़ने पर शौकत आज़मी को कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन आईसीयू में रखने के बाद […]
जानीमानी अदाकारा शबाना आज़मी की मां शौकत आज़मी का मुंबई में निधन हो गया है. वे 93 वर्ष की थीं.
समाचार एजेंसियों ने गीतकार जावेद अख़्तर के हवाले से ख़बर दी है कि तबीयत बिगड़ने पर शौकत आज़मी को कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
कुछ दिन आईसीयू में रखने के बाद उन्होंने घर वापस आने की इच्छा जताई थी जहां उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली.
उर्दू के नामचीन शायर और फिल्म गीतकार क़ैफ़ी आज़मी उनके शौहर थे.
क़ैफ़ी के इंतक़ाल के बाद शौकत ने आत्मकथा लिखी थी- क़ैफ़ी और मैं, जिसका बाद में नाट्य रूपांतरण भी किया गया था.
शौकत आज़मी भी रंगमंच से जुड़ी रहीं. कई फिल्मों में उनके किरदार को सराहा गया.
इन फिल्मों में उमराव जान और सलाम बॉम्बे भी शुमार हैं.
ये भी पढ़ें-
जब एक हसीना ने कैफ़ी आज़मी के लिए तोड़ी अपनी मंगनी
बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
]]>
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




