भारत के नये नक्शे को देख बौखलाया पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र की दी दुहाई, बयान जारी कर किया खोखला दावा
Updated at : 04 Nov 2019 2:34 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद भारत सरकार ने नया नक्शा जारी किया. इस नक्शे में पीओके की ‘राजधानी’ मुजफ्फराबाद को देश की भौगोलिक सीमा में दिखाया गया है. नक्शों के अनुसार नए मानचित्र में पीओके जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा है और गिलगित बल्तिस्तान लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद भारत सरकार ने नया नक्शा जारी किया. इस नक्शे में पीओके की ‘राजधानी’ मुजफ्फराबाद को देश की भौगोलिक सीमा में दिखाया गया है. नक्शों के अनुसार नए मानचित्र में पीओके जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा है और गिलगित बल्तिस्तान लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा है.
भारत के नये नक्शे को देख पाकिस्तान बौखला गया. पाकिस्तान ने इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करार दिया. पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने कहा, ‘पाकिस्तान इन राजनीतिक मानचित्रों को खारिज करता है, जो संयुक्त राष्ट्र के नक्शे से अनुरूप नहीं है.
बता दें कि 2 नवंबर को सर्वेअर जनरल ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बाद केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नक्शे जारी किए थे. इन नक्शों में जम्मू-कश्मीर में पीओके के मुजफ्फराबाद और मीरपुर को शामिल किया गया है. भारत का नया नक्शा जिस दिन आया उस दिन पाकिस्तान ने कहा कि वह अलगाववादियों और जम्मू-कश्मीर के प्रदर्शनकारियों की मदद करता रहेगा.
पाकिस्तान ने कहा कि भारत द्वारा उठाया कोई भी कदम जम्मू-कश्मीर की विवादित स्थिति को नहीं बदल सकता है, जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त है. इतना ही नहीं पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान आगे भी जम्मू-कश्मीर के लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा.
आपको बता दें पांच अगस्त को मोदी सरकार ने आर्टिकल 370 हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था. उसी दिन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में घोषित किया गया था, जिसके बाद से अलगाववादियों का मनोबल पूरी तरह बिखर चुका है और धीरे-धीरे वहां शांति स्थापित हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




