ePaper

सऊदी अरब: मदीना में भयानक सड़क हादसा, 35 विदेशियों की मौत, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

Updated at : 17 Oct 2019 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
सऊदी अरब: मदीना में भयानक सड़क हादसा, 35 विदेशियों की मौत, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

रियाद : सऊदी अरब के पश्चिमी इलाके में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 35 लोगों की जान चली गयी. हादसे में चार अन्य घायल भी हुए हैं. सरकारी मीडिया के अनुसार मदीना शहर में एक बस और एक भारी वाहन की टक्कर हो जाने से 35 विदेशियों की मौत हो गयी. मदीना […]

विज्ञापन

रियाद : सऊदी अरब के पश्चिमी इलाके में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 35 लोगों की जान चली गयी. हादसे में चार अन्य घायल भी हुए हैं. सरकारी मीडिया के अनुसार मदीना शहर में एक बस और एक भारी वाहन की टक्कर हो जाने से 35 विदेशियों की मौत हो गयी.

मदीना के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सऊदी अरब के इस पश्चिमी शहर में बुधवार को यह हादसा हुआ. इसमें एक निजी चार्टर्ड बस और एक लोडर की टक्कर हो गयी. हादसे के शिकार लोग अरब और एशियाई तीर्थयात्री थे. घायलों को अल हमना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. तेल पर आर्थिक निर्भरता को कम करने के प्रयास में सऊदी अरब धार्मिक पर्यटन क्षेत्र को सालभर जारी रखना चाहता है.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola