ePaper

हाउडी मोदी : ह्यूस्टन रवाना होने से पहले बोले ट्रंप- अच्छा समय बितायेंगे

Updated at : 22 Sep 2019 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
हाउडी मोदी : ह्यूस्टन रवाना होने से पहले बोले ट्रंप- अच्छा समय बितायेंगे

ह्यूस्टन : ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ रैली को संबोधित करने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छा समय बितायेंगे. ह्यूस्टन रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, हम ह्यूस्टन जा रहे हैं और लोगों से भरे […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ रैली को संबोधित करने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छा समय बितायेंगे.

ह्यूस्टन रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, हम ह्यूस्टन जा रहे हैं और लोगों से भरे विशाल स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे. रैली में वह और मोदी 50 हजार से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा, उन्होंने (मोदी) पूछा कि क्या मैं उनके साथ आ सकता हूं और मैंने स्वीकार कर लिया और हम वहां अच्छा समय बितायेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वहां भारी भीड़ होगी.

गैर लाभकारी टेक्सास इंडिया फोरम की तरफ से आयोजित ‘साझे सपने, उज्ज्वल भविष्य’ में अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों के शानदार योगदान पर प्रकाश डाला जायेगा और इसमें अमेरिका और भारत के बीच मजबूत और लंबी साझीदारी पर चर्चा की जायेगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा. करीब 90 मिनट के इस रंगारंग कार्यक्रम में टेक्सास और अमेरिका भर से करीब 400 कलाकार भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola