Hong Kong में विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन तेज, कैरी लैम के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी

Updated:
विज्ञापन

हांगकांग : हांगकांग में सरकार के विवादित प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गये हैं. शुक्रवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी मुख्य सरकारी परिसर में जमा हो गये और चीन समर्थित हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम के इस्तीफे की मांग करने लगे. इससे पहले सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांगें मानने से इन्कार कर दिया था, […]

विज्ञापन

हांगकांग : हांगकांग में सरकार के विवादित प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गये हैं. शुक्रवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी मुख्य सरकारी परिसर में जमा हो गये और चीन समर्थित हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम के इस्तीफे की मांग करने लगे. इससे पहले सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांगें मानने से इन्कार कर दिया था, जिसे लेकर प्रदर्शनकारियों ने यह कदम उठाया.

विज्ञापन

हांगकांग के चीन समर्थक नेता एक विधेयक पर जोर दे रहे हैं, जिसमें आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें चीन प्रत्यर्पित किये जाने का प्रावधान है. इस प्रस्ताव को लेकर काफी हंगामा मचा और इसके विरोध में शहर के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट हो गये हैं.

विपक्षी समूह विधेयक को पूरी तरह से वापस लेने और लैम के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. प्रदर्शनकारी स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से सरकारी परिसर में जमा होने शुरू हो गये और कैरी के इस्तीफे की मांग करने लगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola