पराग्वे की जेल में दंगा, 10 कैदियों की मौत, पांच के सिर काट डाले

Updated:
विज्ञापन

एसनसियोन : पराग्वे की एक जेल में हुए दंगे में 10 कैदियों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये. गृह मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गयी. गृह मंत्री जुआन विलामेयर ने रविवार को बताया कि राजधानी से करीब 400 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में सान पेड्रो दे यकुआमांडियू की जेल में ‘दो […]

विज्ञापन

एसनसियोन : पराग्वे की एक जेल में हुए दंगे में 10 कैदियों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये. गृह मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गयी. गृह मंत्री जुआन विलामेयर ने रविवार को बताया कि राजधानी से करीब 400 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में सान पेड्रो दे यकुआमांडियू की जेल में ‘दो आपराधिक संगठनों’ के बीच झड़प हो गयी.

विज्ञापन

विलामेयर में कहा, ‘सभी मृतक नार्को समूह के हैं.’ दंगे में शामिल एक संगठन मूल रूप से ब्राजील के साओ पाउलो का है जबकि दूसरा दोनों देशों के मादक पदार्थ के तस्करों से बना है.

उन्होंने बताया कि मारे गये लोगों में से पांच के सिर धड़ से अलग कर दिये गये और तीन को जला दिया गया. लातिन अमेरिकी देशों में जेल में खतरनाक दंगों की कड़ी में यह ताजा हमला है. ब्राजील में पिछले महीने दंगे में 40 लोग मारे गये थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola