भारतीय सेना को मिले 382 नये अधिकारी

देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी :आईएमए: के 382 जेंटलमैन कैडेट्स ने जब ‘कदम-कदम बढ़ाये जा’ और ‘जन गण मन अधिनायक’ गाया तो तालियों की गड़गडा़हट से पूरा स्टेडियम गूंज उठा. ये वे गौरवशाली क्षण थे जिसके बाद ये कैडेट भारतीय सेना में अधिकारियों के रूप में उसका हिस्सा बन गये. तालियों की गूंज के बाद […]
देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी :आईएमए: के 382 जेंटलमैन कैडेट्स ने जब ‘कदम-कदम बढ़ाये जा’ और ‘जन गण मन अधिनायक’ गाया तो तालियों की गड़गडा़हट से पूरा स्टेडियम गूंज उठा. ये वे गौरवशाली क्षण थे जिसके बाद ये कैडेट भारतीय सेना में अधिकारियों के रूप में उसका हिस्सा बन गये. तालियों की गूंज के बाद आइएमए स्टेडियम में इन कैडेटों ने अपने माता—पिता के साथ गले मिलकर उत्साह और खुशी के साथ भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का जश्न मनाया . इससे पहले, अकादमी के ड्रिल स्क्वायर में इन कैडटों ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पासिंग आउट परेड दिखाते हुए आज के रिव्यूइंग आफिसर सेना के लेफ्टिनेंट जनरल और दक्षिण पश्चिम कमान के जीओसी इन सी चेरिश मैथसन को सलामी दी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










